Rajasthan News: जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर में सोमवार की देर रात भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामवतार असवाल उर्फ पप्पू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में जबरदस्त तनाव है। रामवतार असवाल स्थानीय स्तर पर काफी एक्टिव नेता थे।

कबाड़ गोदाम में खून से लथपथ मिली लाश
सोमवार की देर रात मनोहरपुर बस स्टैंड के पास बने एक कबाड़ गोदाम में रामवतार का शरीर खून से लथपथ मिला। जैसे ही परिजनों और आस-पास के ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने उन्हें तुरंत निम्स (NIMS) अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
धरने पर बैठे लोग
रामवतार की मौत की खबर जैसे ही कस्बे में फैली, लोग सड़कों पर उतर आए। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग थाने के सामने धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कातिल पकड़े नहीं जाते, वे पीछे नहीं हटेंगे। इलाके में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रात में करीब 12:30 बजे FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने कबाड़ गोदाम और आस-पास के इलाके से उंगलियों के निशान और दूसरे जरूरी सबूत जुटाए गए। पुलिस अब बस स्टैंड और गोदाम के आस-पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही कातिल सलाखों के पीछे होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
