Rajasthan News: जयपुर का खो-नागोरियान इलाका इस वक्त गुस्से में है। यहाँ एक 4 साल की मासूम के साथ जो हुआ, उसने सबको डरा दिया है। घर के बाहर खेल रही बच्ची को दो लड़के जबरन उठाकर ले गए।
पड़ोसियों की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इलाके में तनाव का माहौल है।

खेलती बच्ची को अचानक दबोचा
घटना 21 मई की रात करीब 9 बजे की है। बच्ची हमेशा की तरह अपने घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोस में आए दो युवकों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने आव देखा न ताव, सीधे बच्ची का मुंह दबा दिया। दोनों उसे उठाकर पास के एक सूने खाली प्लॉट में ले गए। वहाँ उन्होंने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। मासूम दर्द से चीखने लगी।
बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी ओमप्रकाश तुरंत बाहर निकले। उन्होंने देखा कि दो लड़के बच्ची को गोद में दबाकर भाग रहे हैं। ओमप्रकाश को अपनी तरफ आता देख दोनों आरोपी डर गए। वे बच्ची को वहीं छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गए। अगर ओमप्रकाश सही वक्त पर नहीं पहुंचते, तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।
शिकायत करने पर मिली जान से मारने की धमकी
दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। जब पीड़िता की मां और ससुर आरोपियों के घर पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोपियों के परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने साफ कहा कि अगर पुलिस के पास गए तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। इस धमकी के बाद से पीड़ित परिवार बुरी तरह डरा हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज
खो-नागोरियान थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है। फुटेज में आरोपियों की हरकत साफ नजर आ रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- घर की 5 बड़ी परेशानियों का सफेद सिरका और तेज पत्ता से होगा समाधान, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
- सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का बड़ा ऐलान, 20 जुलाई को यूपी के हर जिले में सड़क पर उतरेगी पार्टी
- 50 हेक्टेयर जंगल पर बाहरी लोगों का कब्जा, बने नए आधार कार्ड? रोजगार सहायक पर आरोप, क्या सो रहा है वन विभाग?
- PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- बाल संप्रेषण गृह में किशोर अपचारी ने की आत्महत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

