Rajasthan News: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की शिकायत के बाद अलवर नगर विकास न्यास (UIT) ने भाजपा नेता की करीब 20 बीघा जमीन पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर को केसरपुर गांव में की गई।

अवैध प्लाटिंग के आरोप में कार्रवाई
अलवर UIT के तहसीलदार अशोक शर्मा ने बताया कि एग्रीकल्चर जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। शिकायत के बाद जूनियर इंजीनियर से जांच कराई गई, जिसमें पुष्टि हुई कि बिना लैंड कंवर्जन के प्लॉट काटे जा रहे थे।
उन्होंने कहा, “अतिक्रमणकर्ता को नोटिस जारी किया गया, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिला। इसलिए नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया।”
सरकारी जमीन पर कब्जे की भी होगी जांच
तहसीलदार के मुताबिक, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की भी जांच होगी। इस जमीन पर बड़े पैमाने पर बोरिंग कराए जाने की बात भी सामने आई है। यह जमीन बांध की पाल के नीचे रिसाव क्षेत्र में आती है, जिससे भविष्य में खतरा हो सकता है।
किरोड़ी लाल मीणा के बयान के दो दिन बाद कार्रवाई
17 मार्च को किरोड़ी लाल मीणा अलवर आए थे और सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर सख्त बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पिछली सरकार के कुछ लोग और मौजूदा सरकार के छुटभैया नेता अब भी अवैध कब्जे कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी शिकायत करने की बात कही थी। उनके बयान के दो दिन बाद ही अलवर UIT ने यह कार्रवाई की।
पुलिस की मौजूदगी में चला बुलडोजर
जांच के बाद अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार को कार्रवाई पूरी की। स्थानीय लोगों में इसको लेकर हलचल देखी गई, क्योंकि कई लोगों ने इस क्षेत्र में प्लॉट खरीद रखे थे।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : 21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
- 5 चेहरे पर लिए 450 SIM: ‘ऑपरेशन फेस’ से फर्जी सिम नेटवर्क का फूटा भांडा, दंपति समेत 3 गिरफ्तार, UP तक जुड़े तार
- मौत निगल गई जिंदगीः ड्यूटी से लौट रहा था रेलवे कर्मी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान…
- CM डॉ. मोहन ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट, CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान, इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन
