Rajasthan News: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की शिकायत के बाद अलवर नगर विकास न्यास (UIT) ने भाजपा नेता की करीब 20 बीघा जमीन पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर को केसरपुर गांव में की गई।

अवैध प्लाटिंग के आरोप में कार्रवाई
अलवर UIT के तहसीलदार अशोक शर्मा ने बताया कि एग्रीकल्चर जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। शिकायत के बाद जूनियर इंजीनियर से जांच कराई गई, जिसमें पुष्टि हुई कि बिना लैंड कंवर्जन के प्लॉट काटे जा रहे थे।
उन्होंने कहा, “अतिक्रमणकर्ता को नोटिस जारी किया गया, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिला। इसलिए नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया।”
सरकारी जमीन पर कब्जे की भी होगी जांच
तहसीलदार के मुताबिक, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की भी जांच होगी। इस जमीन पर बड़े पैमाने पर बोरिंग कराए जाने की बात भी सामने आई है। यह जमीन बांध की पाल के नीचे रिसाव क्षेत्र में आती है, जिससे भविष्य में खतरा हो सकता है।
किरोड़ी लाल मीणा के बयान के दो दिन बाद कार्रवाई
17 मार्च को किरोड़ी लाल मीणा अलवर आए थे और सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर सख्त बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पिछली सरकार के कुछ लोग और मौजूदा सरकार के छुटभैया नेता अब भी अवैध कब्जे कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी शिकायत करने की बात कही थी। उनके बयान के दो दिन बाद ही अलवर UIT ने यह कार्रवाई की।
पुलिस की मौजूदगी में चला बुलडोजर
जांच के बाद अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार को कार्रवाई पूरी की। स्थानीय लोगों में इसको लेकर हलचल देखी गई, क्योंकि कई लोगों ने इस क्षेत्र में प्लॉट खरीद रखे थे।
पढ़ें ये खबरें
- प्रेस क्लब में फायरिंग : पदाधिकारियों पर बदसलूकी करते पलाश तिवारी ने तानी पिस्टल, जानिए पूरा मामला…
- झारखंड के मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्टः सूची में हत्या, डकैती, लूट और रंगदारी वाले अपराधी शामिल, जानें कहां सबसे ज्यादा
- रामलला के दर्शन से पहले मौत से सामना, NH-27 पर भीषण हादसा, बस में घुसी श्रद्धालुओं की कार
- यूपी का धान हरियाणा की मंडी में बेचने की कोशिश, आढ़ती और फर्म के खिलाफ FIR दर्ज
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: MPYPIL के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर
