Rajasthan News: बूंदी में नेशनल हाईवे-52 पर चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान ने तूल पकड़ लिया है। पिछले तीन दिनों से यहां बुलडोजर गरज रहे हैं। लोग बेघर होने के डर से डरे हुए हैं। इसी बीच विधायक अशोक चांदना का मौके पर पहुंचने से इस अभियान ने एक नया ही रंग ले लिया है।

जैसे ही हिण्डोली विधायक और पूर्व मंत्री अशोक चांदना मौके पर पहुंचे, वहां का नजारा ही बदल गया। उन्होंने सीधे एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों से इंच टेप मांगा। खुद सड़क से मकानों की दूरी नापने लगे। मामला हाई कोर्ट के आदेश से जुड़ा है। प्रशासन सड़क के दायरे में आने वाले कच्चे-पक्के निर्माण हटा रहा है।
गरीबों के हक में खड़े हुए चांदना
अशोक चांदना ने अधिकारियों को दो टूक सुना दी। उन्होंने साफ कहा कि कार्रवाई नियम के दायरे में होनी चाहिए। किसी भी गरीब या आम आदमी के साथ जबरदस्ती नहीं होगी। उन्होंने प्रशासन से पूरी संवेदनशीलता बरतने की हिदायत दी।
आंदोलन की दी चेतावनी
विधायक ने साफ कर दिया कि वे चुप नहीं बैठेंगे। अगर किसी के साथ अन्याय हुआ तो वे सड़कों पर उतरेंगे। अगर मुआवजा बनता है, तो वह मिलना चाहिए। नियम कायदों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। अगर मनमानी हुई तो ग्रामीण मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
प्रशासन का क्या कहना है?
उधर, एनएचएआई और तहसील प्रशासन का कहना है कि वे कोर्ट के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। हाईवे की सुरक्षा और ट्रैफिक को देखते हुए यह अभियान जरूरी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है ताकि कोई बवाल न हो। फिलहाल, हिण्डोली से लेकर देवली तक बुलडोजर की कार्रवाई जारी है और लोग अपनी जमीनों को लेकर सांस थामे खड़े हैं।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

