Rajasthan News: राजस्थान के रेनवाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक भंवरलाल ने अपनी पत्नी सुमन देवी और उसके कथित प्रेमी लादूराम पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। भंवरलाल का दावा है कि उसकी पत्नी उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश कर रही थी। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने अपनी आपबीती एक वीडियो में भी बयां की है।

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 22 जून की रात भंवरलाल को अपनी पत्नी द्वारा दिए गए पानी में कुछ मिलाने का शक हुआ, जिसे उसने नहीं पिया। रात करीब 12:30 बजे कमरे में आहट सुनकर वह जाग गया और उसने अपनी पत्नी सुमन और लादूराम को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। विरोध करने पर सुमन ने कथित तौर पर भंवरलाल का गला दबाने की कोशिश की, जबकि लादूराम मौके से फरार हो गया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।
अलमारी से मिला संदिग्ध पाउडर और नशे की दवाइयां
भंवरलाल ने बताया कि कमरे की तलाशी लेने पर अलमारी से नशे की कई दवाइयां और एक संदिग्ध सफेद पाउडर बरामद हुआ। उसका कहना है कि उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद उसने निगरानी शुरू की तो यह सनसनीखेज मामला सामने आया। भंवरलाल ने यह भी बताया कि उनकी शादी 2012 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं।
पिछले साल प्रेमी के साथ भाग चुकी थी पत्नी
पीड़ित ने खुलासा किया कि मार्च 2024 में सुमन अपने कथित प्रेमी लादूराम के साथ घर से भाग गई थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। सात दिन बाद वह अपने मायके वालों के साथ लौटी थी। भंवरलाल ने अपनी पत्नी सुमन और लादूराम पर अवैध संबंध, हत्या की साजिश और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में रेनवाल पुलिस ने सुमन देवी और लादूराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस बयानों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग इस मामले में कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Panchna Dam Dispute: 20 साल बाद सुलझा पांचना बांध का विवाद, किसानों को मिलेगी राहत
- संभावित अल्प वर्षा पर सीएम डॉ. मोहन का निर्देश, कहा- सभी विभाग रखें समन्वित तैयारी, राज्य स्तरीय जल डैशबोर्ड बनाने का ऐलान
- पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर लौट रहे दो भाइयों की मौत, तेज रफ़्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
- टहकापाल डायवर्सन में पलटा ट्रक, बस्तर और सुकमा जिले को जोड़ने वाले NH-63 पर लगा लंबा जाम
- एक कुर्सी… दो दावेदार, शिक्षा विभाग में ‘पावर गेम’ शुरू,स्कूल शिक्षा विभाग में संयुक्त संचालक की कुर्सी बनी जंग का मैदान
