Rajasthan News: बांद्रा टर्मिनस से जोधपुर जा रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस (12480) के जनरल कोच में गुरुवार रात जो हुआ, उसे देखकर यात्री सहम गए। ट्रेन में सवार बारातियों और अन्य यात्रियों के बीच सीट को लेकर कहासुनी ऐसी बढ़ी कि बात तलवार तक पहुंच गई। गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे हुए इस हंगामे के कारण ट्रेन में अफरातफरी मच गई।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के जनरल डिब्बे में एक दूल्हा और उसके बाराती सवार थे। जोधपुर में शादी के लिए जा रहे इन बारातियों की कुछ अन्य यात्रियों से सीट को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कोच में तलवार लहराने की खबर फैल गई। यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया और आनन-फानन में किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रोकने की कोशिश की।
मारवाड़ जंक्शन पर मचा हड़कंप
फालना स्टेशन से मिली सूचना के बाद रेलवे प्रशासन और आरपीएफ पूरी तरह एक्टिव हो गई। ट्रेन के मारवाड़ जंक्शन पहुंचते ही जवानों ने कोच को घेर लिया। आरपीएफ की टीम ने कोच के अंदर जाकर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। हंगामे को शांत करने के लिए दूल्हे और बारातियों को दूसरे कोच में शिफ्ट करना पड़ा। इसके बाद ही स्थिति सामान्य हो पाई।
तलवार असली थी या दिखावटी?
इस मामले पर आरपीएफ के सीआई मनिहारी लाल का कहना है कि तलवार लहराने जैसा कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि दूल्हे के पास जो तलवार थी, वह धारदार नहीं बल्कि पूरी तरह से सजावटी थी।
दूल्हे की बारात के जनरल कोच में चढ़ने के कारण जगह की कमी हुई, जिससे विवाद हुआ था। फिलहाल, किसी भी पक्ष पर केस दर्ज नहीं किया गया है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है। समझाइश के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
पढ़ें ये खबरें
- JPSC-JSSC Scam: जयराम महतो का बड़ा आरोप, बोले- अंतर्राज्यीय घोटाला, CBI से हो निष्पक्ष जांच
- सड़क नहीं, तो इलाज कैसे? आदिवासी बस्ती की दर्दनाक तस्वीर, सोशल मीडिया पर Video वायरल
- जेडी वेंस ने शांति वार्ता के लिए ईरान को भेजा पत्र, ट्रंप ने किया इनकार, नए सैन्य अभियान की दी चेतावनी
- Stocks to Watch Today: आज Hero MotoCorp, Meesho और Pidilite समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर
- Haryana Morning News : मंडियों में खुले धान की बढ़ी चिंता, कर्मचारियों की सैलरी में 5% बढ़ोतरी, पांच साल में 46 लाख से ज्यादा नए वाहन पंजीकृत समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…
