Rajasthan News: जयपुर के शहीद स्मारक पर नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पहुंचे थे। जहां उन्हें युवाओं का विरोध झेलना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान भीड़ में से एक युवक निकला और उसने दीपके पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।

क्या हुआ था उस वक्त?
वायरल वीडियो में के अनुसार अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के कंधे पर सवार होकर मंच की तरफ बढ़ रहे थे। तभी अचानक भीड़ से एक शख्स ने पहले उनके गले का गमछा खींचा और फिर एक के बाद एक कई जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। इस अचानक हुए हमले से वहां हड़कंप मच गया। दीपके के साथ मौजूद समर्थकों ने तुरंत हमला करने वालों को धर दबोचा और जमकर कुटाई कर दी।
मैं गांधी-अंबेडकर का अनुयायी हूं
इस थप्पड़कांड के बाद अभिजीत दीपके ने अपना पहला बयान दिया। दीपके के अनुसार ये हमले डर और कायरता की निशानी हैं। मैं गांधी और अंबेडकर का अनुयायी हूं और शांति से अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। धर्मेंद्र प्रधान को फौरन इस्तीफा देना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक, हमला करने वाले एक युवक ने चिल्लाते हुए कहा कि वह राष्ट्रवादी है और ये जिहादी मानसिकता वाले लोग हैं, जो पेपर लीक का बहाना बना रहे हैं।
5 लोग गिरफ्तार, मोबाइल चोरी का भी डर
जयपुर पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई है। पुलिस ने रोहित शर्मा, राकेश गुर्जर, अजय शर्मा, कुलदीप सिंह और निकेत नाम के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग कानोता, बगरू और सीकर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अजीब बात यह रही कि इस हंगामे के बीच वहां कई लोगों के मोबाइल भी चोरी हो गए। मंच से बार-बार अनाउंसमेंट होती रही कि लोग अपना फोन सुरक्षित रखें, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे अपना काम कर गए।
800 लोगों की ही थी अनुमति
बता दें कि इस प्रदर्शन के लिए प्रशासन ने पहले ही सख्त शर्तें तय की थीं। कार्यक्रम में 800 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते थे। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लोगों से तिरंगा और किताब लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की थी, लेकिन शहीद स्मारक पर हालात काबू से बाहर होते दिखे।
पढ़ें ये खबरें
- चंडीगढ़ को दहलाने की कोशिश नाकाम, सेक्टर-43 के पीछे जंगल में मिला IED और विस्फोटक; 3 संदिग्ध गिरफ्तार
- नागपुर के गोधनी में क्लोरीन गैस का रिसाव, सांस लेने में हुई तकलीफ, 60 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
- Haryana Morning News : मुंबई से हरियाणा के लिए बड़ी खबर, 66 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर नजर, हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर
- STF निरीक्षक पर दुष्कर्म मामले में नया मोड़: पीड़िता का यू-टर्न, SSP और महिला पुलिस पर लगाया दबाव में FIR दर्ज कराने का आरोप
- उज्जैन में पाश्चात्य जोड़ों का सनातन परिणय: मां शिप्रा के तट पर तीन विदेशी युगलों ने वैदिक रीति-रिवाज से रचाई शादी, पाए नए आध्यात्मिक नाम

