Rajasthan News: राजस्थान में आज का दिन बेहद खास रहा। केंद्र की भाजपा सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल दिखा। देवस्थान विभाग की तरफ से राज्यभर के बड़े मंदिरों में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजधानी जयपुर से लेकर गांव-गांव के मंदिरों में आज भारी भीड़ जुटी।

जनता को खुद हाथों से बांटा प्रसाद
राजधानी जयपुर के सबसे मशहूर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में आज सुबह-सुबह अलग ही रौनक थी। खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वहां पहुंचे और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। सीएम ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से हाथ मिलाया, उनका हालचाल जाना और अपने हाथों से प्रसाद भी बांटा। मुख्यमंत्री के साथ इस मौके पर स्थानीय विधायक कालीचरण सराफ और कई बड़े नेता मौजूद रहे।
गोविंद देव जी से लेकर झारखंड महादेव तक प्रार्थना
जयपुर के प्रसिद्ध झारखंड महादेव मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कमान संभाली। उनके साथ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने भी महादेव का जलाभिषेक किया। वहीं आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी और दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ ने विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर के श्री जोधेश्वर महादेव मंदिर में जाकर पूजा की और देश की खुशहाली की कामना की।
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि यह आयोजन केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 सालों को समर्पित है। चूंकि इस समय प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है, इसलिए सरकार की तरफ से खास निर्देश दिए गए थे। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, धूप से बचने के लिए छांव और साफ-सफाई के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला और ब्लॉक स्तर पर स्थानीय सांसदों और विधायकों ने जनता के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की।
पढ़ें ये खबरें
- एल्डरमेनों को अपने नगर में नहीं मिला मंच, दूसरे नगर में दिलाई गई शपथ! विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक पार्षद रहे नदारद
- यूपी विधानमंडल में आज पेश होगा अनुपूरक बजट: 70 हजार करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, देखें पूरा मास्टर प्लान!
- CG News: बुक डिपो में लगी भीषण आग, शटर तोड़कर आग बुझाने में जुटी SDRF
- हिसार बीजेपी में दिखी बगावत, 11 मंडल अध्यक्षों के सामूहिक इस्तीफे, जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल
- स्टॉप डैम के 4 फीट गहरे गैप पर छलांग! प्रशासन ने लगाए कटीले तार, 4 गांव के बच्चों का स्कूल जाना हुआ बंद


