Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीते 5 दिनों में दूसरी बार शनिवार को दिल्ली पहुंचे और इस बार उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई। इससे पहले 29 जुलाई को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की थी।

राजस्थान में लंबित राजनीतिक नियुक्तियों की पृष्ठभूमि
राज्य में कई आयोगों और बोर्डों के पद लंबे समय से खाली हैं। ऐसे में सीएम भजनलाल की दिल्ली यात्राओं को राजनीतिक नियुक्तियों से जोड़कर देखा जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के पहले उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी मुलाकात की थी, जहां HPCL की पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट की प्रगति पर बातचीत हुई।
पंचायत-निकाय चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के बीच पंचायत व निकाय चुनावों को लेकर भी रणनीतिक चर्चा हुई। इससे पहले बीजेपी नेता अरुण चतुर्वेदी को वित्त आयोग में मिली नियुक्ति ने इस चर्चा को और हवा दी है कि जल्द ही बड़े स्तर पर नियुक्तियों की घोषणा हो सकती है।
संकेत: पीएम मोदी कर सकते हैं पढ़रिफाइनरी प्रोजेक्ट की शुरुआत
HPCL की पचपदरा रिफाइनरी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता बढ़ी है। इस बात के भी संकेत हैं कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं राजस्थान आकर इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री का सोशल मीडिया बयान
अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, दिल्ली में श्री अमित शाह जी से मुलाकात कर राजस्थान में सुशासन, विकास और जनकल्याण की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों और योजनाओं की जानकारी दी।
दिल्ली में वसुंधरा और भजनलाल की मौजूदगी ने बढ़ाई हलचल
दिलचस्प बात ये रही कि जब सीएम भजनलाल 28 जुलाई को दिल्ली पहुंचे थे, उसी वक्त पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी राजधानी में थीं और उन्होंने भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी। लगातार हो रही ये राजनीतिक मुलाकातें आने वाले फैसलों की जमीन तैयार कर रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी
