Rajasthan News: झुंझुनूं में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2023-24 और 2024-25 की क्लेम राशि एक साथ पूरे देश के किसानों को जारी की गई। करीब 35 लाख किसानों के खातों में एक बटन दबाकर 3,900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे।

मुख्य कार्यक्रम राजस्थान के झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर हुआ, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मौजूद रहे।
किसान सम्मान निधि बढ़ाने का वादा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर कहा कि किसान सम्मान निधि की राशि को पहले 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर दिया गया है, और जल्द ही इसे 12 हजार रुपये किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय कृषि मंत्री के मार्गदर्शन में इस बार राजस्थान ने किसानों से सबसे ऊंचे दाम पर गेहूं खरीदा है, ताकि खेती किसानों के लिए घाटे का नहीं, फायदे का सौदा बने।
किसानों के हितों पर कोई समझौता नहीं
भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं, और बीज से लेकर बाजार तक सरकार उनके साथ है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील करते हुए कहा कि किसान हमारा गौरव और सम्मान हैं।
नकली खाद और बीज पर सख्ती
राज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बताया कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जिसने महज दो महीने में नकली खाद, घटिया बीज और नकली पेस्टिसाइड बेचने और बनाने वालों के खिलाफ 57 एफआईआर दर्ज की हैं। उन्होंने खुद कई जिलों में कार्रवाई की अगुवाई की है।
मीणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री से संसद में ऐसा सख्त कानून बनाने की मांग की, जिससे किसानों के साथ ठगी और लूट करने वालों को कड़ी सजा दी जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अलर्ट हुई पुलिस, बढ़ाई गई Disha Patani के घर की सुरक्षा
- जयपुर में अचार की टंकियों में मिलीं मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज
- इलाज के नाम पर नाबालिग छात्रा से हैवानियत! स्वास्थ्य जांच में 5 महीने की गर्भवती मिली, पुलिस ने आरोपी बैगा को किया गिरफ्तार
- Today’s Top News: IAS की फर्जी Facebook ID बनाने वाला UP से गिरफ्तार, फार्मेसी की हजारों सीटें खाली, 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे बेचने पहुंचा तो पकड़ाया, जीवित महिला को मृत बताकर राशन कार्ड किया निरस्त, अस्पताल से लापता युवक 10 दिन बाद लौटा घर… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- ‘Student of the Year: After Dark’ से शनाया कपूर का डरावना फर्स्ट लुक वायरल, करण जौहर ने किया नई सीरीज का ऐलान
