Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जोधपुर में अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक ली। इस बैठक का उद्देश्य शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी योजनाओं पर चर्चा करना था। एयरपोर्ट पर आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री ने जोधपुर की सड़क, ड्रेनेज और सीवरेज योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

सड़कों की खराब गुणवत्ता पर सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने सड़कों की खराब स्थिति और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने 17 इंजीनियरों और 16 ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए, जिनकी लापरवाही के कारण सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोषी पाए जाने वाले इन अधिकारियों और ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
रिंग रोड और जोजरी नदी की योजनाओं पर चर्चा
बैठक में मुख्यमंत्री ने अपने पिछले दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। रिंग रोड योजना को लेकर अधिकारियों से विस्तृत प्लान की मांग की गई थी, जिस पर चर्चा हुई। इसके साथ ही, जोजरी नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के अधिकारियों ने 161 करोड़ रुपए का विस्तृत प्लान मुख्यमंत्री को सौंपा। यह योजना नदी के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई है, और मुख्यमंत्री ने इसके शीघ्र क्रियान्वयन पर जोर दिया।
बनाड़ रोड पर विशेष ध्यान
बैठक में बनाड़ रोड की स्थिति पर भी मुख्यमंत्री ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों से रोड के काम की प्रगति और स्थिति का फीडबैक लिया और इस क्षेत्र में आवश्यक सुधारों के लिए निर्देश दिए।
अच्छा काम करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन
बैठक में स्थानीय मंत्री जोगाराम पटेल और अन्य विधायकों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक साफ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी अच्छा काम करेंगे, उन्हें सराहा जाएगा और उन्हें प्रोत्साहन दिया जाएगा। लेकिन जो लोग अपने काम में लापरवाही दिखाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- Prabhas Birthday: प्रभास के बर्थडे पर फैंस को मिला ट्रिपल सरप्राइज, ‘फौजी’ के पोस्टर से ‘कल्कि 2’ और ‘सलार 2’ तक पर आया बड़ा अपडेट
- आंध्र प्रदेश में SC के आदेश के बाद EC ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगायी, NDA ने बताया YSRCP की साजिश
- ‘हड़प्पा सभ्यता’ के राखीगढ़ी की बदलेगी तस्वीर, 180 करोड़ से बनेगा आधुनिक म्यूजियम
- बाहुबली अनंत सिंह के तल्ख तेवर, बोले- अन्याय पर पार्टी चुप रही, फिर भी नीतीश हमारे भगवान
- 2023 की लोकपाल रिपोर्ट से मचा हड़कंप: जानिए किस घोटाले की विजिलेंस जांच के आदेश जारी हुए

