Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार रात दो अहम फैसलों पर मुहर लगाई. एक फैसला कोटा की अर्थव्यवस्था को नई पहचान देगा, तो दूसरा जैसलमेर बॉर्डर पर सुरक्षा और विकास दोनों को मजबूत करेगा.

कोटा में प्रदूषण मुक्त इंडस्ट्री
कोटा अब सिर्फ कोचिंग हब नहीं रहेगा. मुख्यमंत्री ने कनवास तहसील के धोती गांव में 22.78 हेक्टेयर जमीन रीको को देने का फैसला किया है. यहां ऐसी फैक्ट्रियां लगेंगी, जिनसे पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा. इस कदम से स्थानीय उद्यमियों को मौका मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे.
जैसलमेर बॉर्डर पर सड़कें
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर जिले में 101.97 हेक्टेयर सरकारी जमीन सीपीडब्ल्यूडी (CPWD) को सड़कों के निर्माण के लिए दी गई है. यह सड़कें बॉर्डर के समानांतर बनेंगी, जिससे जवानों की आवाजाही आसान होगी और सीमावर्ती गांवों तक पहुंच बेहतर होगी.
सुरक्षा और विकास दोनों को बढ़ावा
विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट न केवल बॉर्डर की सामरिक मजबूती के लिए अहम है, बल्कि गांवों के आर्थिक जीवन में भी बदलाव लाएगा. सड़क बनने से कृषि, पशुपालन और छोटे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आजीविका बेहतर होगी.
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
