Rajasthan News: राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार, 14 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नगरीय विकास, मेडिकल टूरिज्म, शिक्षा और कर्मचारियों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, मंत्री जोगाराम पटेल और सुमित गोदारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी।

अब पूर्ण दिव्यांग कर्मचारियों के परिजन भी पात्र
राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। अब सेवा में रहते हुए पूर्ण दिव्यांग हो चुके कर्मचारियों के परिजनों को भी अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिलेगा। अब तक यह सुविधा केवल मृतक या आकस्मिक रूप से अक्षम कर्मचारियों तक सीमित थी। सरकार का कहना है कि यह बदलाव संवेदनशीलता के आधार पर किया गया है, ताकि ऐसे परिवारों को आर्थिक सहारा मिल सके। शिक्षा सेवा नियमों में पारदर्शिता और लचीलापन
इसी के साथ कैबिनेट ने राजस्थान शिक्षा सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत नियुक्तियों और पदोन्नतियों को ज्यादा पारदर्शी और व्यावहारिक बनाया जाएगा। वर्ष 2025-26 के लिए पदोन्नति में दो साल की छूट दी जाएगी, जिससे वे कर्मचारी भी लाभ ले सकें जिन्हें पहले मौका नहीं मिल पाया।
RPSC में बढ़ेंगे सदस्य
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में अब सदस्यों की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 की जाएगी। मंत्री जोगाराम पटेल के मुताबिक, बढ़ती ज़िम्मेदारियों और चयन प्रक्रिया के सुचारू संचालन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
शहीद गोरखनाथ के नाम पर कॉलेज
बैठक में शहीदों को सम्मान देने की दिशा में एक अहम फैसला हुआ। इसके साथ ही कुछ महाविद्यालयों के नाम भी बदले गए। जोधपुर जिले के ओसियां स्थित राजकीय महाविद्यालय अब ‘शहीद गोरखनाथ महाविद्यालय’ के नाम से जाना जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
