Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्य की महिलाओं और लड़कियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि 9 और 10 अगस्त 2025 को राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

यह सुविधा राजस्थान की सीमा के भीतर रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जिससे बहनें अपने भाइयों के घर आसानी से पहुंच सकेंगी और त्योहार की खुशियां दोगुनी हो सकेंगी। जयपुर में रविवार को आयोजित ‘मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान’ कार्यक्रम में सीएम शर्मा ने इस योजना की घोषणा की।
उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन पर हर बहन अपने भाई के घर जाकर राखी बांधना चाहती है। इस पर्व को और खास बनाने के लिए राज्य सरकार ने दो दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है।” इस योजना का खर्च राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को वहन किया जाएगा। यह सुविधा केवल साधारण और एक्सप्रेस बसों तक सीमित रहेगी, जबकि वातानुकूलित, वोल्वो और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्र वाली बसें इससे बाहर होंगी।
सीएम ने कहा कि यह निर्णय महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। कार्यक्रम में सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आपकी समस्या अब आपकी नहीं, हमारी है।” उन्होंने राजस्थान की संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को रेखांकित करते हुए कहा, “हमारी परंपरा में सीता-राम, राधे-श्याम, लक्ष्मी-नारायण की तरह देवी का नाम पहले आता है, जो महिलाओं के उच्च स्थान को दर्शाता है।”
पढ़ें ये खबरें
- बड़वानी में दो जगह होगा रावण दहन: 45 फीट के रावण से देंगे सामाजिक संदेश, डीजे, दहेज और दारू की बुराइयों पर रहेगी थीम
- Haryana Top News : सरकारी नौकरियों पर दुष्यंत चौटाला ने सरकार से मांगा हिसाब, राखीगढ़ी महोत्सव शुरू, करोड़ों के अवैध पटाखे बरामद, बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- एक अनोखी रामलीला… 64 साल की परंपरा में पहली बार महिलाओं ने संभाला मंच, सर्री में नारी शक्ति ने रचा इतिहास
- बड़ी खबर: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर कड़ी सुरक्षा, जानें मामला
- टोल टैक्स से राहत या एनएच-20 पर नई मुसीबत? भागन बिगहा सर्विस लेन से उठे बड़े सवाल
