Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चार्टर विमान की गलत लैंडिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना 31 जुलाई को दोपहर 3 बजे की है, जब सीएम दिल्ली से फाल्कन-2000 विमान से फलोदी के लिए रवाना हुए थे।

विमान को फलोदी वायुसेना स्टेशन पर उतरना था, लेकिन पायलटों की चूक के कारण यह फलोदी की सिविल एयरस्ट्रिप पर उतर गया। गलती का एहसास होने पर पायलटों ने तुरंत विमान को दोबारा उड़ाया और करीब 5 किलोमीटर दूर वायुसेना स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की।
इस घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच शुरू कर दी है और दोनों पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है। चार्टर कंपनी ने स्वयं इस गलत लैंडिंग की सूचना डीजीसीए को दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि फलोदी की सिविल एयरस्ट्रिप और वायुसेना स्टेशन के रनवे की दिशा, दृश्य विशेषताएं और भौगोलिक स्थिति में समानता के कारण पायलटों को भ्रम हुआ।
डीजीसीए सूत्रों के मुताबिक, पायलटों को उड़ान से पहले दोनों हवाई क्षेत्रों की सटीक जानकारी नहीं दी गई थी।यह चूक गंभीर सुरक्षा और कानूनी जोखिम पैदा कर सकती थी, क्योंकि सैन्य हवाई क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश से बड़ा संकट उत्पन्न हो सकता है। घटना के बाद सीएम भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से रामदेवरा पहुंचे और कुछ घंटे वहां बिताने के बाद उसी विमान से जयपुर लौटे। विमान बाद में दिल्ली रवाना हो गया। डीजीसीए इस मामले की गहन जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी
