Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को ACB ने सवाई माधोपुर जिले में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए CMHO कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी भूपेंद्र बिहारी शर्मा को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डॉक्टर की जांच रफा-दफा करने के लिए मांगी थी घूस
ACB के एएसपी ज्ञान सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर मुख्यालय से CMHO कार्यालय के अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया कि भूपेंद्र बिहारी शर्मा ने खंडार में तैनात एक चिकित्सक से उसकी जांच को दबाने के बदले में रिश्वत मांगी थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की सवाई माधोपुर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और जैसे ही शर्मा ने ₹25,000 की रिश्वत ली, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- योगी’राज’ में दलित को न्याय नहीं मिलेगा! 10वीं के छात्र का जातिगत उत्पीड़न कर की पिटाई, केस करने के बजाय खाकी बना रही समझौता का दबाव, ये कैसा सुशासन?
- विजयादशमी: देश के इन 8 स्थानों पर रावण का दहन नहीं किया जाता बल्कि उनकी पूजा की जाती है…
- फैक्टरी में मिला पटाखों का बड़ा जखीरा, कीमत करीब 3 करोड़ रुपये
- पटना के गांधी मैदान में जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, 2.5 लाख से अधिक लोग बने गवाह
- Deoghar News: देवघर में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप, घर में फंदे से लटका मिला शव
