Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को ACB ने सवाई माधोपुर जिले में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए CMHO कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी भूपेंद्र बिहारी शर्मा को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डॉक्टर की जांच रफा-दफा करने के लिए मांगी थी घूस
ACB के एएसपी ज्ञान सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर मुख्यालय से CMHO कार्यालय के अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया कि भूपेंद्र बिहारी शर्मा ने खंडार में तैनात एक चिकित्सक से उसकी जांच को दबाने के बदले में रिश्वत मांगी थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की सवाई माधोपुर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और जैसे ही शर्मा ने ₹25,000 की रिश्वत ली, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू! 11 नवंबर से बंद होंगे कपाट, जानिए कब कहां होगा अंतिम दर्शन
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में ओडिशा का डंका : प्रज्ञान ओझा संभालेंगे बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति की कमान, शिव सुंदर दास भी बने सदस्य
- फतेहगढ़ साहिब के गिल पैलेस में भीषण आग, मिनटों में राख हुआ लाखों का कीमती फर्नीचर; शादियों की बुकिंग पर भी असर
- महिलाओं की बेइज्जती पर भड़कीं Akshara Singh, फैन को लगाई फटकार; गलती मानने पर खुद कहा- ‘आई लव यू’
- सावधान! चाऊमीन खाते ही एटा में किशोरी की तड़प-तड़पकर मौत, गले में अटक गई नूडल्स; जानें पूरा मामला
