Rajasthan News: आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के दौरान झालावाड़ में हुए हंगामे के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने आदिवासी पार्टी (BAP) और उसके सांसद राजकुमार रोत पर तीखा हमला बोला है। डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक और आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने कहा कि जहां एक ओर सात बच्चों की मौत हुई, वहीं दूसरी तरफ राजकुमार रोत डीजे बजवाकर अपना स्वागत करवा रहे थे।

अगर दुख होता तो बच्चों के घर जाते
गणेश घोघरा ने कहा, झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हुई है। अभी घटना को 12 दिन भी नहीं बीते और बीएपी सांसद डीजे पर नाचते-गाते कार्यक्रम कर रहे हैं। अगर उन्हें बच्चों की मौत का सच में दुख होता, तो वे उन बच्चों के घर जाकर परिवार वालों को सांत्वना देते। लेकिन वो वहां सिर्फ अपना प्रचार करने गए थे।
कौन सा आदिवासी दिवस मना रहे थे?
घोघरा ने बीएपी के आदिवासी दिवस मनाने के दावे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। फिर ये लोग अभी कौन सा आदिवासी दिवस मना रहे थे? सच्चाई ये है कि कुछ लोग आदिवासियों के नाम पर केवल राजनीति कर रहे हैं।
मालाएं पहनते हैं, भाषण देते हैं, लेकिन दुख बांटने नहीं जाते
घोघरा ने आरोप लगाया कि राजकुमार रोत ने बच्चों की मौत पर संवेदना जताने की बजाय वहां फूल-मालाओं से स्वागत करवाया, भाषण दिए, लेकिन किसी मृतक के परिवार से मिलने तक नहीं गए। उन्होंने कहा कि ये आदिवासियों के हितैषी नहीं, सिर्फ मौकों के व्यापारी हैं।
पढ़ें ये खबरें
- बड़वानी में दो जगह होगा रावण दहन: 45 फीट के रावण से देंगे सामाजिक संदेश, डीजे, दहेज और दारू की बुराइयों पर रहेगी थीम
- Haryana Top News : सरकारी नौकरियों पर दुष्यंत चौटाला ने सरकार से मांगा हिसाब, राखीगढ़ी महोत्सव शुरू, करोड़ों के अवैध पटाखे बरामद, बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा नया विकल्प समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- एक अनोखी रामलीला… 64 साल की परंपरा में पहली बार महिलाओं ने संभाला मंच, सर्री में नारी शक्ति ने रचा इतिहास
- बड़ी खबर: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर कड़ी सुरक्षा, जानें मामला
- टोल टैक्स से राहत या एनएच-20 पर नई मुसीबत? भागन बिगहा सर्विस लेन से उठे बड़े सवाल
