Rajasthan News: डॉ. राकेश बिश्नोई को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एसएमएस अस्पताल, जयपुर के बाहर परिजनों का धरना लगातार जारी है। भारी बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे। मंगलवार को धरना स्थल पर राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया, कांग्रेस नेता अनिल चोपड़ा और निर्मल चौधरी भी पहुंचे। इसी दौरान धरना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से बहस छिड़ गई, जो कुछ ही देर में तीखी झड़प में बदल गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने झड़प का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें कांग्रेस नेता निर्मल चौधरी, टेंट लगाने की अनुमति को लेकर एसीपी आदित्य पूनिया से बहस करते नजर आ रहे हैं। झड़प के बाद नेता और कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
धरने में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस न केवल अभद्र व्यवहार कर रही है, बल्कि बारिश से बचाव के लिए टेंट लगाने की अनुमति भी नहीं दे रही। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि टेंट लगाया गया, तो एफआईआर के लिए तैयार रहना होगा।
विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा, यह सिर्फ एक डॉक्टर की नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सा समाज की लड़ाई है। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना हमारा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन प्रशासन दबाव में आकर कार्य कर रहा है।
हनुमान बेनीवाल भी पहुंचेंगे धरना स्थल
सूत्रों के अनुसार, नागौर जिले के जारोड़ा निवासी दिवंगत डॉ. राकेश बिश्नोई के परिजनों के समर्थन में कुछ ही देर में सांसद हनुमान बेनीवाल भी एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर चल रहे धरने में पहुंचेंगे। सोमवार को भी बेनीवाल धरना स्थल पर आकर परिजनों से मिले थे और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया था। इसके साथ ही उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग भी दोहराई थी।
पढ़ें ये खबरें
- चुनाव से 3 दिन पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, अनंत सिंह बोले- पैसा बचाने के लिए हुए भर्ती!
- प्रशांत भूषण की ‘रिजीम चेंज’ वाली बात को उनके साथ योगेंद्र यादव ने ही नकारा, कहा- जनता नहीं चाहती, सड़क पर चलने वाले की राय हम से अलग
- 16 लाख खर्च कर बेटे को इंग्लैंड भेजा, 3 महीने बाद मिली मौत की खबर
- झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली: गर्भवती महिला को खाट पर लादकर 4 किमी तक ले गए ग्रामीण
- ट्रम्प हार सकते हैं मिडटर्म चुनाव : 10 में से 9 सर्वे ने बताया पीछे, महंगाई-ईरान जंग से लोकप्रियता घटी
