Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पार्टी की तरफ से तोहफा मिला है। पीसीसी ने उनके लिए एक चमचमाती नई फॉर्च्यूनर कार खरीदी है। अब डोटासरा इसी लग्जरी गाड़ी में सफर करेंगे।
सियासी हलकों में इस नई गाड़ी की खूब चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि अब डोटासरा की गाड़ी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सरकारी गाड़ी को सीधी टक्कर देगी।

क्यों बदली गई डोटासरा की कार?
दरअसल, डोटासरा पिछले 5 साल से ज्यादा समय से फोर्ड की एंडेवर कार का इस्तेमाल कर रहे थे। लगातार दौरों और लंबे सफर के कारण यह गाड़ी अब पुरानी हो चुकी थी। उसमें मेंटेनेंस का खर्चा भी बहुत ज्यादा आने लगा था। इसी वजह से संगठन ने गाड़ी बदलने का फैसला लिया।
पार्टी के बड़े नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष का सफर बिना किसी रुकावट के होना चाहिए। पुरानी गाड़ी में समय बर्बाद होने का डर रहता है। इसलिए बिना देर किए नई गाड़ी का इंतजाम कर दिया गया।
चुनावी साल में रफ्तार रखने की तैयारी
राजस्थान में जल्द ही पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान नहीं चाहता कि चुनावी मौसम में डोटासरा की रफ्तार कहीं भी कम हो। कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचने और प्रदेश का दौरा करने के लिए एक मजबूत गाड़ी की जरूरत थी। यह नई फॉर्च्यूनर पूरी तरह से ऑटोमेटिक ड्राइविंग मोड वाली है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अध्यक्ष का फील्ड में एक्टिव रहना जरूरी है। नई गाड़ी मिलने के बाद अब डोटासरा के दौरों में और तेजी आने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- CG News: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप
- CG Suspend News : कलेक्टर से अभद्र व्यवहार करना पड़ा भारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक निलंबित
- दामोदर यादव के बिगड़े बोल: कहा- बाबा साहब ने खत्म किया राजा-रानियों का राज, अब नोट और शराब से होता है कब्जा
- Police Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत 36 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…
- रेस्टॉरेंट में 21 वर्षीय युवती की हत्या: सहकर्मी ने पेट में चाकू से किए 4 वार, दिल दहला देने वाली वारदात CCTV में कैद

