Rajasthan News: आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अपने सबसे पुराने संगठन, कांग्रेस सेवा दल को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसके तहत पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में दिल्ली और जयपुर से आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।

कांग्रेस ने अपने सेवा दल को फिर से सक्रिय और सशक्त बनाने के लिए ‘संगठन सृजन’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सांसद उमेदाराम बेनीवाल ने कहा, कांग्रेस सेवा दल पार्टी की रीढ़ है। जब-जब सेवा दल मजबूत रहा, कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। कमजोर सेवा दल ने हमेशा पार्टी को नुकसान पहुंचाया।
बाड़मेर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को विपरीत परिस्थितियों में जनसेवा करने और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से निपटने की रणनीति सिखाई जा रही है। बाड़मेर और बालोतरा जिले के सेवा दल कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता इस शिविर में उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। यह पहल न केवल सेवा दल को नई ऊर्जा देगी, बल्कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाएगी।
आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को देखते हुए कांग्रेस का यह कदम संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सेवा दल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर पार्टी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इस प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं में नया जोश और संगठन के प्रति समर्पण बढ़ने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- CM डॉ. मोहन ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख निवेशकों से की भेंट: कहा, एमपी में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा, GIS 2027 के लिए किया आमंत्रित
- IND vs WI 5th T20I: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 9-9 ओवर का होगा मुकाबला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- Rakhi Sawant: राखी सावंत के खिलाफ झांसी कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, 16 साल पुराने मामले में बढ़ीं मुश्किलें
- अनंत सिंह के बयान पर गरमाई राजनीति, 9 मर्डर वाले बयान पर मांझी बोले-हत्या करना गलत, कार्रवाई हो
- बड़ा एक्शन! अंकिता भंडारी मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से CBI की लंबी पूछताछ ने बढ़ाई सियासी हलचल

