Rajasthan News: जयपुर के रामगंज इलाके में जगन्नाथ शाह के रास्ते पर बनी एक बेहद पुरानी और खतरनाक तरीके से झुकी हुई इमारत को आज सुबह ढहा दिया गया। सुबह 9 बजते ही मजदूरों की भारी फौज हथौड़े लेकर मौके पर पहुंच गई थी। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे के ढेर में बदल गई।

कमजोर नींव पर खड़ी थी मौत की इमारत
यह पूरी इमारत करीब 20 साल पुरानी बताई जा रही है। जो काफी समय से यह एक तरफ झुकी हुई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मकान की नींव बेहद कमजोर थी। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले महीने 9 मई को उन्हें खबर मिली थी कि इस जर्जर मकान पर नई मंजिल बनाने का काम चल रहा है। इसी बीच बोझ बढ़ने से मकान और झुक गया। निगम ने तुरंत मकान मालिक को काम रोकने का नोटिस थमाया था।
काट दी गई पूरे मोहल्ले की बिजली
कार्रवाई के दौरान रामगंज इलाके में किसी भी बड़े हादसे या हंगामे से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्रवाई के वक्त किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस जाप्ता, सिविल डिफेंस और बिजली विभाग की टीमें तैनात की गई। एहतियातन बिजली विभाग ने कल शाम को ही इस बिल्डिंग का कनेक्शन काट दिया था। जिसके बाद आज इसे गिराने की कार्रवाई की गई।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
