Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में राजस्व पटवारी पंखीलाल मीणा को 95,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई तब हुई, जब एक शिकायतकर्ता ने ACB को बताया कि पटवारी ने खरीफ 2024 में मूंग की फसल के बीमा क्लेम के लिए रिश्वत मांगी थी। ACB की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी के नाम पर कृषि भूमि के लिए फसल बीमा योजना के तहत 2.28 लाख रुपये का क्लेम प्राप्त हुआ था।
पटवारी पंखीलाल मीणा ने दावा किया कि यह क्लेम उनकी मदद से मिला और इसके बदले क्लेम राशि का 50% हिस्सा मांगा। बाद में 95,000 रुपये पर सौदा तय हुआ। ACB ने शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की और पटवारी को रिश्वत लेते धर दबोचा।
पुलिस अब पंखीलाल मीणा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और उसके ठिकानों पर छापेमारी की संभावना है। यह कार्रवाई ACB की भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जो पहले भी प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई कर चुकी है।
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी

