Rajasthan News: राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि सरकार की लापरवाही और आर्थिक कुप्रबंधन के कारण यह जनहितकारी योजना खतरे में पड़ गई है।

गहलोत ने बताया कि निजी अस्पतालों को पिछले सात महीनों से 980 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते राजस्थान एसोसिएशन ऑफ हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम्स (RAHA) ने 15 जुलाई से RGHS के तहत इलाज बंद करने की चेतावनी दी है।
गहलोत ने कहा कि RGHS योजना उनकी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, उनके परिजनों और पेंशनर्स को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक इलाज मुहैया कराने के लिए शुरू की थी। लेकिन वर्तमान सरकार की नाकामी के कारण यह सामाजिक सुरक्षा योजना दम तोड़ रही है। उन्होंने बताया कि हर महीने कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन से RGHS के लिए कटौती हो रही है, लेकिन बकाया भुगतान न होने के कारण मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा।RAHA ने साफ कर दिया है कि भुगतान न होने पर निजी अस्पताल RGHS के तहत इलाज, यहाँ तक कि इमरजेंसी सेवाएँ भी बंद कर देंगे।
इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। गहलोत ने सरकार से तुरंत बकाया भुगतान करने और भुगतान प्रक्रिया को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि 15 जुलाई से इलाज बंद होने की नौबत न आए।यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डालेगी, बल्कि मरीजों की जान को भी जोखिम में डाल सकती है। सरकार की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

