Rajasthan News: जयपुर. मुख्य सचिव सुधांश पंत ने खाटू श्याम मेले में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं व सुरक्षा तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त पूनम व रेंज आईजी अजयपाल लांबा से गहरी नाराजगी जताई है.
उन्होंने मेले में लाखों श्रद्धालुओं के एकत्र होने पर किसी प्रकार की अनहोनी के लिए चेताते हुए हर प्रकार की व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के कड़े लहजे में निर्देश दिए.

सीएस ने संभागीय आयुक्त से कहा कि मुझे जानकारियां मिल रही है, वहां सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. मुख्य सचिव सुधांश पंत प्रदेश के सभी जिलों में होने वाली जिलास्तरीय जनसुनवाई के दौरान विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संभागीय आयुक्त व कलेक्टरों से रूबरू हो रहे थे.
वीसी में मुख्य सचिव को जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम ने शुक्रवार को खाटू मेले की तैयारियों का जायजा लेने और हर प्रकार के इंतजाम की मॉनिटरिंग का आश्वासन दिया. संभागीय आयुक्त ने जनसुनवाई के तुरंत बाद सीकर जिला कलेक्टर व एसपी से वीसी के जरिए मेले की तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिए.
उल्लेखनीय है कि 2 वर्ष पहले खाटू श्याम में भगदड़ हो गई थी, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई थी और चार घायल हो गए थे. इसमें पुलिस की लापरवाही सामने आई थी.
पढ़ें ये खबरें
- गया में सुबह से दोपहर तक 40 राहगीर हुए डॉग बाइट के शिकार, लगा एंटी रेबीज इंजेक्शन, नगर निगम बेपरवाह
- उत्कल दिवस पर बड़ा ऐलान: ओडिशा में गोपबंधु जन्मस्थली के लिए ₹585 करोड़ का हेरिटेज पैकेज
- Kumbh Mela 2027 : कुंभ 2027 को लेकर शासन-प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएस, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- जग्गी हत्याकांड पर हाई कोर्ट के फैसले पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने पढ़ी रामचरित मानस की चौपाई, कहा- सब कर्मों का फल
- विधानसभा समिति में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार मोतिहारी पहुंचे फैसल रहमान का भव्य स्वागत, CM नीतीश से मुलाकात को लेकर कही ये बात
