Rajasthan News: जयपुर. मुख्य सचिव सुधांश पंत ने खाटू श्याम मेले में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं व सुरक्षा तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त पूनम व रेंज आईजी अजयपाल लांबा से गहरी नाराजगी जताई है.
उन्होंने मेले में लाखों श्रद्धालुओं के एकत्र होने पर किसी प्रकार की अनहोनी के लिए चेताते हुए हर प्रकार की व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के कड़े लहजे में निर्देश दिए.

सीएस ने संभागीय आयुक्त से कहा कि मुझे जानकारियां मिल रही है, वहां सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. मुख्य सचिव सुधांश पंत प्रदेश के सभी जिलों में होने वाली जिलास्तरीय जनसुनवाई के दौरान विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संभागीय आयुक्त व कलेक्टरों से रूबरू हो रहे थे.
वीसी में मुख्य सचिव को जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम ने शुक्रवार को खाटू मेले की तैयारियों का जायजा लेने और हर प्रकार के इंतजाम की मॉनिटरिंग का आश्वासन दिया. संभागीय आयुक्त ने जनसुनवाई के तुरंत बाद सीकर जिला कलेक्टर व एसपी से वीसी के जरिए मेले की तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिए.
उल्लेखनीय है कि 2 वर्ष पहले खाटू श्याम में भगदड़ हो गई थी, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई थी और चार घायल हो गए थे. इसमें पुलिस की लापरवाही सामने आई थी.
पढ़ें ये खबरें
- गैस लीक होने से किचन में लगी आगः प्रेशर कुकर फटा, महिला झुलसी, पुलिस – फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
- फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े, अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज
