Rajasthan News: अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे बिचगांवा गांव के पास डीजे ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे पूरे इलाके में करंट फैल गया। हादसे में गोपाल (22) और सुरेश प्रजापत (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग झुलस गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही पलों में एक के बाद एक कई लोग जमीन पर गिरते दिखाई देते हैं।
हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। मृतकों के परिजन और ग्रामीण लक्ष्मणगढ़ सीएचसी के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। देर शाम प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी और मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया। बिजली विभाग की लापरवाही सामने आने पर JEN दिनेश और टेक्निकल हेल्पर सोनू को सस्पेंड कर दिया गया है।
बिचगांवा के निवासी हर साल सामूहिक रूप से कांवड़ यात्रा का आयोजन करते हैं। इस बार भी कांवड़ हरिद्वार से लाई गई थी और मंगलवार रात यात्रा गांव में पहुंची थी। बुधवार सुबह मंदिर की ओर रवाना होते वक्त ये दर्दनाक हादसा हो गया।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
