Rajasthan News: बारां में दलित दूल्हों की बारात को लेकर रास्ते को लेकर विवाद हुआ। बारां सदर थाना क्षेत्र के लेवा गांव में शादी की बारात निकालने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिससे तनाव की स्थिति बनी। विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों दूल्हों की बारात शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई और विवाह समारोह संपन्न हुआ।

इससे पहले, बारात में दूल्हों को घोड़ी पर बैठाकर जाने से रोकने की आशंका के चलते रविवार को पुलिस ने गांव में सख्त पहरा लगाया था। विवाद की आशंका को देखते हुए एक परिवार ने सदर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
परिवादी चौथमल बैरवा ने बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी 8 जून को है। एक बारात उमरहेड़ी (कोटा) और दूसरी अंता के हापाहेड़ी से गांव में आने वाली थी। शिकायत में उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावशाली और असामाजिक तत्व घोड़ी पर बैठकर बारात निकलने का विरोध कर सकते हैं। इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शनिवार को गांव में पहुंचकर समझाइश भी कर चुके थे।
रविवार को बारात के दौरान बारां एसडीएम बनवारी लाल बैरवा, तहसीलदार दशरथ सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्योजी लाल मीणा और शाहाबाद उपाधीक्षक रिछपाल मीणा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि बारात के पूरा होने तक सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल गांव में तैनात रहेगा।
पिछले समय में भी बारात को लेकर विवाद होते रहे हैं, इसलिए इस बार पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और समय रहते कार्रवाई की।
पढ़ें ये खबरें
- तेज प्रताप की आरजेडी से खुली बगावत, जयचंदों ने पिता को किया बर्बाद, अब पूरे बिहार में करेंगे पैदल मार्च
- अब एक क्लिक में मिलेगी राजस्व सेवाएं : भुइयां व्हाट्सएप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का शुभारंभ
- नक्सलवाद पर सियासत: अमित शाह के बयान पर भूपेश बघेल ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस के कार्यकाल में नक्सल घटनाओं में आई कमी
- जगदलपुर से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – बस्तर पंडूम में लोगों की रही रिकॉर्ड भागीदारी, बदलाव की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर
- कोर्ट के आदेश पर मकान कुर्क करने पहुंची बैंक की टीम, परेशान होकर शख्स ने गोली मारकर की आत्महत्या

