Rajasthan News: बारां में दलित दूल्हों की बारात को लेकर रास्ते को लेकर विवाद हुआ। बारां सदर थाना क्षेत्र के लेवा गांव में शादी की बारात निकालने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिससे तनाव की स्थिति बनी। विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों दूल्हों की बारात शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई और विवाह समारोह संपन्न हुआ।

इससे पहले, बारात में दूल्हों को घोड़ी पर बैठाकर जाने से रोकने की आशंका के चलते रविवार को पुलिस ने गांव में सख्त पहरा लगाया था। विवाद की आशंका को देखते हुए एक परिवार ने सदर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
परिवादी चौथमल बैरवा ने बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी 8 जून को है। एक बारात उमरहेड़ी (कोटा) और दूसरी अंता के हापाहेड़ी से गांव में आने वाली थी। शिकायत में उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावशाली और असामाजिक तत्व घोड़ी पर बैठकर बारात निकलने का विरोध कर सकते हैं। इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शनिवार को गांव में पहुंचकर समझाइश भी कर चुके थे।
रविवार को बारात के दौरान बारां एसडीएम बनवारी लाल बैरवा, तहसीलदार दशरथ सिंह, पुलिस उपाधीक्षक श्योजी लाल मीणा और शाहाबाद उपाधीक्षक रिछपाल मीणा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि बारात के पूरा होने तक सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल गांव में तैनात रहेगा।
पिछले समय में भी बारात को लेकर विवाद होते रहे हैं, इसलिए इस बार पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और समय रहते कार्रवाई की।
पढ़ें ये खबरें
- Oscars 2027 में भारत की एंट्री बनी मराठी फिल्म ‘Gondhal’, 13 नवंबर को 6 भाषाओं में देशभर में होगी रिलीज
- खुद विदेशी कोच, फिर भी इंग्लैंड क्रिकेट पर स्टीफन फ्लेमिंग की राय जुदा, कहा- ‘टीम का कोच कोई अंग्रेज ही होना चाहिए’
- शिवा वर्मा मौत मामले से जुड़ी बड़ी खबर : श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, यूपी STF ने की कार्रवाई ; दो आरोपी अब भी फरार
- बिहार विधान परिषद चुनाव, NDA सभी 8 सीटों पर दर्ज करेगा प्रचंड जीत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का दावा
- गायक जुबिन नौटियाल के पिता की कांग्रेस में ‘घर वापसी’: कुमारी शैलजा बोलीं- ‘भाजपा में घुट रहा था दम
