Rajasthan News: बूंदी शहर में एक बड़ी वारदात सामने आई है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। यह हमला लंका गेट स्थित एक निजी होटल के बाहर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर कार से आए और बिना कुछ कहे अचानक अग्रवाल पर टूट पड़े। चंद मिनटों में उन्होंने ताबड़तोड़ प्रहार किए और फिर फरार हो गए।

गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
हमले में सुरेश अग्रवाल बुरी तरह घायल हो गए। उनके हाथ-पैर टूट गए और शरीर पर कई गहरे घाव आए हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
अस्पताल के बाहर जुटी भीड़
जैसे ही घटना की खबर फैली, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी। अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हमले की कड़ी निंदा की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राजेंद्र कुमार मीणा, एएसपी उमा शर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस का बड़ा अमला मौके पर पहुंचा। पूरे जिले में नाकाबंदी करवा दी गई और संदिग्ध वाहनों की तलाशी शुरू की जा चुकी है। शहर के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
एसपी मीणा ने कहा, हमलावरों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वारदात के प्रत्यक्षदर्शी शैलेश सोनी ने बताया, जैसे ही सुरेश अग्रवाल होटल के बाहर पहुंचे, तभी कोटा नंबर की एक कार आई। उसमें से 3-4 युवक निकले और अचानक उन पर हमला कर दिया। किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। हम लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और अस्पताल तक पहुंचाया। फिलहाल तक हमले के पीछे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इंकार किया है।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP

