Rajasthan News: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 का बवाल अभी थमा भी नहीं था कि अब 2021 की ही एक और बड़ी भर्ती को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। इस फैसले से सैकड़ों अभ्यर्थियों को झटका लगा है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस नौकरी के लिए बड़ी डिग्री काम नहीं आएगी।

बीटेक वालों को बड़ा झटका
यह पूरा मामला मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर (MVSI) भर्ती 2021 से जुड़ा है। जयपुर हाई कोर्ट की खंडपीठ ने साफ कह दिया है कि जिन भर्तियों के नियमों में सिर्फ डिप्लोमा मांगा गया है, वहां बीटेक या बीई जैसी बड़ी डिग्री वालों को अपने आप पात्र नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह डिग्री धारकों को बाहर करे। अब सिर्फ डिप्लोमा वालों को ही इस भर्ती में शामिल कर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
आखिर क्या था पूरा विवाद?
साल 2021 में जब मोटर व्हीकल एसआई के पदों पर वैकेंसी निकली थी, तो मेरिट लिस्ट बनने के बाद विवाद खड़ा हो गया। बीटेक और बीई पास कर चुके अभ्यर्थियों का कहना था कि उनके पास बड़ी डिग्री है, इसलिए उन्हें इस नौकरी में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। दूसरी तरफ, डिप्लोमा वाले अभ्यर्थियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनका तर्क था कि विज्ञापन सिर्फ उनके लिए था। नियमों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी।
कोर्ट ने नियमों को माना सुप्रीम
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस बिपिन गुप्ता की बेंच ने बुधवार को इस पर अंतिम मुहर लगा दी। कोर्ट ने कहा कि भर्ती नियमों के शेड्यूल में न्यूनतम योग्यता जैसा कोई शब्द ही नहीं लिखा है। नियमों में साफ-साफ ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारकों को ही सही माना गया है। अदालत अपनी तरफ से नियमों में कोई नई योग्यता नहीं जोड़ सकती।
पढ़ें ये खबरें
- एक्टिव मोड में आया RSS : मोहन भागवत Gen Z और अल्फा से 6 अगस्त को करेंगे संवाद
- इस दिशा में है घर का मुख्य द्वार तो भूलकर भी न लगाएं गणेशजी की प्रतिमा, जानें वास्तु नियम
- नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए घर में लगाएं हनुमानजी की ऐसी तस्वीर, जानिए वास्तु के खास नियम
- पप्पू यादव पर हमले को लेकर बिहार में उबाल, सुपौल और सहरसा में फूंका गया अमित शाह का पुतला
- Kia Sorento Hybrid SUV: भारत में शुरू हुई प्री-बुकिंग, तगड़े माइलेज और लग्जरी फीचर्स के साथ एंट्री के लिए तैयार

