Rajasthan News: झालावाड़ जिले के रटलाई इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। धारली गांव के देवनारायण मंदिर में आस्था और श्रद्धा की जगह खून-खराबा देखने को मिला। शनिवार को मंदिर परिसर उस वक्त जंग का मैदान बन गया, जब पूजा-अर्चना और चढ़ावे को लेकर दो पक्षों में विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते मामला लाठियां और पत्थरबाजी में बदल गया।

मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल था। हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही थी और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया जा रहा था।
घटना की खबर मिलते ही रटलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे-तैसे हालात को काबू में किया। घायलों को तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से 4 लोगों को झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। थाना अधिकारी लोकेश मीणा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
