Rajasthan News: राजस्थान पुलिस के डीजीपी उत्कल रंजन साहू मंगलवार को आरपीएससी में प्रमोशन संबंधी बैठक में शामिल होने अजमेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से बातचीत की। पुलिसकर्मियों द्वारा होली कार्यक्रम के बहिष्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की हर मांग पूरी हो जाए, यह संभव नहीं है।

पुलिसकर्मियों ने विरोध का रास्ता क्यों अपनाया?
डीजीपी साहू ने सवाल उठाया कि पुलिसकर्मियों ने अचानक विरोध का कदम क्यों उठाया? उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर पुलिसकर्मियों से बातचीत हुई है, और जो तथ्य सामने आए हैं, उन पर जयपुर लौटकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “यदि कोई मांग थी, तो सही तरीका क्यों नहीं अपनाया गया? त्योहार के दिन पुलिसकर्मियों ने बहिष्कार किया, यह सबको पता है। लेकिन इसे अचानक विरोध के रूप में क्यों ले जाया गया?”
“हर सेवा में मांगे चलती रहती हैं”
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि सरकारी व्यवस्था में हर व्यक्ति की हर मांग पूरी नहीं हो सकती। कुछ मांगें पूरी होती हैं, कुछ रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई मांगें पूरी नहीं हुईं, तो विरोध का इतना बड़ा कदम उठाना उचित नहीं था। फिलहाल किसी तरह का नया विरोध नहीं है, लेकिन पुलिसकर्मियों की मांगें अब भी बनी हुई हैं।
जयपुर लौटकर होगी कार्रवाई
साहू ने कहा कि अजमेर रेंज के अधिकारियों से भी इस मुद्दे पर चर्चा की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बातचीत के दौरान सामने आए तथ्यों पर जयपुर लौटकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद…,’ 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली से पहले बोले राहुल गांधी, जानें बीजेपी का शुक्रिया क्यों किया?
- राजस्व टीम पर जानलेवा हमलाः RI का पैर फ्रैक्चर और पटवारी का सिर फूटा, 20 लोगों पर एफआईआर
- Bastar News Update : कुटुंब जात्रा के साथ हजार से अधिक देवी-देवताओं की विदाई… नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार… बोलेरो पेड़ से टकराई, सेना के जवान की मौत
- ‘सपा हारना पसंद करेगी, BJP को हराना नहीं’, चंद्रशेखर आजाद के बयान से यूपी में सियासी हलचल, सरकारी स्कूलों पर भी उठाए सवाल
- मोकामा विधायक अनंत सिंह का JDU पर बड़ा हमला, 6 साल के लिए निष्कासित, बोले- खुद की पार्टी बनाऊंगा

