Rajasthan News: राजस्थान की SI भर्ती 2021 को लेकर युवाओं का आंदोलन शनिवार को 100वें दिन में दाखिल हो गया। पेपर लीक के आरोपों के बाद से ही अभ्यर्थी इस भर्ती को रद्द करने की माँग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर डटे हुए हैं। आंदोलन को लगातार समर्थन दे रहे नागौर सांसद और RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार रात X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, हमारी लड़ाई लोकतांत्रिक है और ये संघर्ष जीत में बदलेगा।

धरनास्थल पर जोश बरकरार
धरना स्थल पर मौजूद युवाओं ने तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे लगाकर साफ संकेत दिया न थके हैं, न रुके हैं और न ही झुके हैं। आंदोलनकारियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बेनीवाल ने कहा कि युवाओं का यह जोश और जिद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है संसद से लेकर सड़क तक वह इसी जुनून के साथ आवाज उठाते रहेंगे।
हाईकोर्ट में बहस पूरी, अब 4 अगस्त को सुनवाई
इस भर्ती में कथित पेपर लीक को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 1 अगस्त को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता की ओर से बहस पूरी हो चुकी है, लेकिन सरकार की तरफ से अब तक जवाब नहीं आया है। अदालत ने अगली सुनवाई 4 अगस्त को तय की है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि पेपर लीक ने पूरी मेरिट को प्रभावित किया है, और इससे कई ईमानदार उम्मीदवारों का हक मारा गया है।
सरकार का पक्ष: पूरी भर्ती रद्द करना अन्याय होगा
वहीं, भजनलाल शर्मा सरकार का कहना है कि गड़बड़ी सीमित दायरे में हुई थी और पूरी प्रक्रिया को रद्द करना उन हजारों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा जिन्होंने मेहनत से परीक्षा पास की थी।
बेनीवाल का तीखा हमला
हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, यह धरना इस बात की गवाही बनेगा कि जिसे जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से चुना, उसी सरकार ने सत्ता में आते ही लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार कर दिया। लेकिन यह संघर्ष यहीं खत्म नहीं होगा, यह अंत में जीत का रास्ता बनेगा।
पढ़ें ये खबरें
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
- परविंदर झोटा हत्याकांड: AAP विधायकों के खिलाफ किसान संगठनों का मोर्चा, विधायक डॉ. इशांक कुमार के घर के बाहर धरना
- शॉर्ट सर्किट से जला रावण ! दशहरे से पहले ही धू-धू कर हुआ राख, मची अफरा-तफरी
- नशे के सौदागरों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 5 किलो गांजा, भारी शराब और स्प्रिट जब्त, एक गिरफ्तार!
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
