Rajasthan News: राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में इलाज के लिए धक्के खाने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में भीषण गर्मी और मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब अस्पताल में ‘इवनिंग ओपीडी’ शुरू होने जा रही है। अब मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए सुबह की भीड़ में पसीने बहाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि शाम 5 से 7 बजे तक भी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद रहेंगे।

गुरुवार को हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ अचानक SMS अस्पताल की व्यवस्थाएं परखने पहुंच गईं। सेक्रेटरी को सामने देख अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। जब उन्होंने ओपीडी और दवा काउंटरों पर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें देखीं, तो अधिकारियों से सीधा सवाल किया आखिर इतनी भीड़ क्यों है? मरीजों ने भी अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी इलाज और दवा के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विजिट के दौरान जब सचिव काउंटर नंबर 10 और 11 पर पहुंचीं, तो वहां जमीन पर बैठे बीमार लोगों को देख उन्होंने सख्त निर्देश दिए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना की कई जरूरी दवाइयों की सप्लाई पीछे से ही बंद है। इस वजह से मरीजों को दवा नहीं मिल पा रही। हालांकि, दवाइयों की किल्लत पर सचिव मौन रहीं, लेकिन उन्होंने तुरंत निर्देश दिए कि दवा काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि लोगों को धूप और भीड़ में न तपना पड़े।
अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी से चर्चा के बाद सचिव ने तत्काल निर्देश दिए कि शाम 5 से 7 बजे तक इवनिंग ओपीडी का संचालन शुरू किया जाए। इसमें मुख्य रूप से जनरल मेडिसिन के डॉक्टर बैठेंगे, ताकि बुखार, उल्टी-दस्त और लू की चपेट में आए मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।
पढ़ें ये खबरें
- ईरान-अमेरिका संघर्ष की भेंट चढ़ा गोपालगंज का लाल, दुबई में शिप पर हमले के दौरान मौत
- माढण में बिगड़ा कार का संतुलन, मौके पर कार छोड़ भागी महिला
- नौकर-ड्राइवर निकले चोरी के मास्टरमाइंड: दो साथियों के साथ मिलकर घर से किए लाखों पार, फिर खुद को बंधक बनाकर पुलिस को किया गुमराह
- गजब का फैसला है! No Dues सर्टिफिकेट बेसिक शिक्षा के सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन में नहीं बनेगा बाधा, योगी सरकार सरल की प्रक्रिया
- ओंकारेश्वर में 24 घंटे में डूबने की 3 घटनाएंः 1 की मौत, 2 को बचाया, दिल्ली की महिला और उज्जैन के पिता-पुत्र की बची जान, नाविकों ने किया सफल रेस्क्यू
