Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के भाटिया वर्कशॉप इलाके में शुक्रवार की सुबह मौत बनकर आए आवारा कुत्तों ने एक 2 साल की बच्ची की जान ले ली।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची का नाम गौरी था। वह अपने पिता राजू लाल और परिवार के साथ एक अस्थायी टेंट में सो रही थी। सुबह के करीब 6 बजे अचानक 7-8 खूंखार कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंच गया। कुत्ते दबे पांव टेंट के पास आए और बाहर सो रही मासूम गौरी को जबड़े में दबोच लिया। इसके बाद कुत्ते उसे करीब 50 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गए।
पिता दौड़ता रहा, पर देर हो चुकी थी
बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर पिता राजू लाल की नींद खुली। पिता ने देखा खूंखार कुत्ते बच्ची के शरीर को नोंच रहे थे। राजू ने कुत्तों को पत्थरों से खदेड़ा। खून से लथपथ गौरी को तुरंत एसआरजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि गौरी का परिवार मूल रूप से बारां जिले के भंवरगढ़ का रहने वाला है। राजू लाल करीब डेढ़ महीने पहले काम की तलाश में झालावाड़ आए थे। वह शादियों में ढोल बजाकर अपने परिवार का पेट पालते थे। इस घटना के बाद झालावाड़ के लोगों में भारी गुस्सा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में दो दर्जन से ज्यादा आवारा कुत्तों का आतंक है। कई बार नगर परिषद को शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का सीधा आरोप है कि अगर प्रशासन वक्त रहते कुत्तों को पकड़ लेता, तो आज गौरी जिंदा होती। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पढ़ें ये खबरें
- शर्मनाक: पति के सामने महिला से गैंगरेप, दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे दंपत्ति, 8 गिरफ्तार
- बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान कतर में गिरफ्तार, करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
- सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की कार का पीछा करने का आरोप, Y-श्रेणी सुरक्षा के बावजूद हमले की आशंका
- CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका पर सुनवाई टली, CJP ने रिहाई में देरी को लेकर चेतावनी दी है
- CG News : मंदिर में घुसा भालू, खाने की करता रहा तलाश, देखें VIDEO
