Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक फिर सामने आया है. सोमवार शाम बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के बहाला टोल के पास सांखला गांव में 8 वर्षीय योगेश पर 5-6 कुत्तों ने हमला कर दिया. मासूम के शरीर पर 50 से ज्यादा गहरे घाव हैं. फिलहाल वह जिला अस्पताल में भर्ती है और पूरा शरीर पट्टियों से ढका हुआ है.

कैसे हुआ हमला
गांव के देवेंद्र का बेटा योगेश शाम करीब 4 बजे अपने दोस्त के घर खेलने जा रहा था. घर से कुछ ही दूर गया था कि अचानक कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ा. पलभर में उसे जमीन पर गिराकर नोच डाला. हाथ, पैर, पीठ और चेहरे पर गंभीर जख्म हो गए. करीब दो मिनट तक कुत्ते उसे दबोचे रहे. योगेश की चीख सुनकर ग्रामीण लाठियां लेकर दौड़े और बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाया.
परिवार का बुरा हाल
हमले के समय पिता घर पर थे, जबकि मां ज्योति फैक्ट्री में काम पर गई थीं. बेटे की हालत देखकर पिता सकते में आ गए. मां जब लौटीं और लहूलुहान बेटे को पट्टियों में लिपटा देखा तो वह टूट गईं. माता-पिता अस्पताल में बेटे की सलामती की दुआ कर रहे हैं.
गांव में दहशत, कार्रवाई की मांग
इस घटना से गांव में दहशत है. लोग बच्चों को बाहर भेजने से डर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा. अब गांव वाले मांग कर रहे हैं कि कुत्तों को तुरंत पकड़ा जाए ताकि ऐसी वारदात दोबारा न हो.
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
- बड़ा हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ
- ‘अब तो हमें बख्श दो…’ रायबरेली में मॉडल श्रद्धा दुबे के घर पुलिस की दस्तक, दरवाजे पर हाथ जोड़कर रो पड़ीं सौतेली मां
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना
- 700 साल पुरानी परंपरा के नाम पर विवाद, प्रशासन ने बदला फैसला, ‘आम दरबार’ की जगह फिर हुआ ‘मुरिया दरबार’
