Rajasthan News: राजस्थान में बीजेपी सरकार ने सियासी नियुक्तियों की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ नेता डॉ. अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नरेश ठकराल को आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया है। इस संबंध में राज्य के वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

आयोग 1 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले पांच वर्षों की अवधि के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। अधिसूचना जारी होने की तिथि से इसका कार्यकाल 18 महीने तक रहेगा। आयोग का मुख्य कार्य शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करना और उन्हें मजबूत करने के लिए सुझाव देना होगा।
भजनलाल सरकार की पहली अहम राजनीतिक नियुक्ति
राज्य वित्त आयोग की यह नियुक्ति भजनलाल शर्मा सरकार की पहली महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्ति मानी जा रही है। इसे आगामी राजनीतिक संतुलन और नियुक्तियों की दिशा में शुरुआती संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरुण चतुर्वेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके अनुभव से राज्य की स्थानीय संस्थाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आयोग की सिफारिशें प्रदेश की विकास योजनाओं और वित्तीय प्रशासन को दिशा देने में सहायक होंगी।
पढ़ें ये खबरें
- सीएम योगी का जन्माष्टमी दौरा: मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, तीन शहरों में विशेष पूजा-अर्चना
- ग्लोस्टर केबल्स की तकनीकी सेमिनार श्रृंखला का समापन, रायपुर और रायगढ़ में उद्योग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा, साझा किए इंजीनियरिंग के गुर
- फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- उफनती नदी में उतारा ट्रक: मर्जुआ नदी के बीच बहाव में फंसा वाहन, 6 फीट गहरे पानी में तैरकर पुलिस ने 3 को बचाया
- निलंबित IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त, जांच अधिकारियों से एक सप्ताह में शपथपत्र में मांगा जवाब


