Rajasthan News: जैसलमेर में योग दिवस के कार्यक्रम के दौरान राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने देश की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की सरहदों की सुरक्षा सिर्फ सेना का काम नहीं है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर
डॉ. चतुर्वेदी ने बाड़मेर और जैसलमेर के बॉर्डर इलाकों में अवैध निर्माण को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह का गैर-कानूनी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ऐसे कब्जों की पहचान कर रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन की तैयारी पूरी है। चाहे वो निर्माण किसी का भी हो, उसे हटाया ही जाएगा।
सियासत पर भी बोले डॉ. चतुर्वेदी
अवैध निर्माण पर हो रही कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इस पर पलटवार करते हुए डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार किसी भी जाति या धर्म को टारगेट नहीं कर रही है। कार्रवाई सिर्फ कानून के दायरे में हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे जबरदस्ती साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जो गलत है।
नशा और घुसपैठ पर कड़ा पहरा
बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी, हथियारों की आवाजाही और घुसपैठ जैसी चीजों को अब और नहीं पनपने दिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों को पहले से ज्यादा मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि विपक्ष को राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर राजनीति करना बंद कर देना चाहिए।
राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. चतुर्वेदी का यह बयान सीमावर्ती जिलों में चल रही प्रशासनिक हलचलों के बीच एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। जैसलमेर के लोगों के लिए यह खबर इसलिए भी जरूरी है क्योंकि प्रशासन अब किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
