Rajasthan News: जोधपुर के रेजीडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और जनप्रतिनिधियों का समर्थन भी बढ़ रहा है।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि शुक्रवार दोपहर 1 बजे, वे SMS अस्पताल की मोर्चरी से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. बिश्नोई के परिजनों ने युवाओं से जयपुर पहुंचने की अपील की है। बेनीवाल ने सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया।

6 दिन से जारी है धरना
इस घटना के खिलाफ पिछले 6 दिनों से डॉ. राकेश बिश्नोई के परिजन और कई जनप्रतिनिधि धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन के दौरान पहले भी कई घटनाएं सामने आईं।
तीन दिन पहले कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता निर्मल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही थी।
परिवार ने HOD पर लगाए गंभीर आरोप
गौरतलब है कि 12 मई को डॉक्टर राकेश बिश्नोई ने जहर खा लिया था। इसके बाद जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल (SMS) में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि बिश्नोई के विभागाध्यक्ष (HOD) उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे, जिसके चलते डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। अब परिजन और समर्थक HOD की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Swine Flu : राजधानी बना स्वाइन फ्लू का हॉट स्पॉट, एक्टिव केस के आकंड़ों में उछाल
- Rajasthan Nikay Chunav: डीडवाना में विधायक यूनुस खान से धक्का-मुक्की, नागौर में फर्जी वोटिंग
- JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ BJP का प्रदर्शन : पलामू में पूर्व सांसद और SDPO के बीच तीखी बहस, बोकारो-कोडरमा में भी गरजे नेता
- IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने दोस्तों के साथ भी की मारपीट
- ED दफ्तर पहुंचे पूर्व पंजाब मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, हाथों में दिखी दस्तावेजों की फाइल; जमीन मामले में पूछताछ


