Rajasthan News: सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला बहाली की मांग को लेकर आज पूरा सीकर बंद नजर आया। सीकर बार एसोसिएशन संघर्ष समिति के आह्वान पर बुलाए गए सीकर बंद को विभिन्न संगठनों से बड़ा समर्थन मिला है।
लक्ष्मणगढ़ में दोपहर 12 बजे तक बंद का ऐलान
इस बंद को 36 से अधिक व्यापारिक, राजनीतिक, सामाजिक, छात्र और श्रमिक संगठनों का समर्थन मिला है। लक्ष्मणगढ़ कस्बे में भी दोपहर 12 बजे तक पूर्ण बंद का निर्णय लिया गया। हालांकि, मेडिकल स्टोर, अस्पताल, पेट्रोल पंप, खाद-बीज और डेयरी जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रहीं।

कानून व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल, मोबाइल पार्टी, सिग्मा बाइक टीम, कोबरा टीम और थाना अधिकारी सहित पुलिस लाइन का जाब्ता तैनात किया गया है। बंद के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क है।
कोचिंग संस्थानों और दुकानों को कराया गया बंद
जिला कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल से वकीलों और अन्य संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान खुले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करवाया गया, साथ ही कई कोचिंग संस्थानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी बंद कराया गया।
सैकड़ों आंदोलनकारियों ने रैली में भाग लेते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला बहाल करने की पुरजोर मांग रखी।
100 दिन से जारी है धरना, सरकार पर उदासीनता का आरोप
गौरतलब है कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के समय सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला बनाया गया था। वर्तमान भजनलाल सरकार ने विशेषज्ञों की राय पर यह फैसला बदल दिया। इसके खिलाफ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी पिछले 100 दिनों से धरने पर बैठे हैं। अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल न होने पर आक्रोशित होकर आज सीकर बंद किया गया।
मांगें नहीं मानी तो होगा उग्र आंदोलन
बार एसोसिएशन अध्यक्ष भागीरथ मल जाखड़ ने कहा सरकार को कई बार ज्ञापन भेज चुके हैं लेकिन कोई सकारात्मक वार्ता या घोषणा नहीं हुई। आज सीकर बंद के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की है। यदि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो जल्द ही आमजन को साथ लेकर उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
इन संगठनों ने दिया बंद को समर्थन
इस बंद को समर्थन देने वालों में शामिल हैं:
- जिला कांग्रेस कमेटी
- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
- कांग्रेस सेवादल
- एनएसयूआई
- एसएफआई
- डीवाईएफआई
- सीकर व्यापार संघ
- अखिल भारतीय किसान सभा
- राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत
- अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति
- नगर पालिका धोद
- कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ
- ऑटो रिक्शा चालक यूनियन सीटू
- किसान मोर्चा
- महात्मा ज्योतिबा फुले जन जागृति मंच
- भीम सेना
- डीएएसएफआई
- सेन समाज सेवा समिति
- वीर तेजा सेना और अन्य कई संगठन।
पढ़ें ये खबरें
- आय से 1049 गुना अधिक संपत्ति मामला, कोर्ट ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ रहे क्लर्क को सुनाई 4 साल की सजा
- इकाना में गूंजी क्रिकेट की नई उम्मीद, योगी बोले- यूपी टी-20 से गांव-जिलों की प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच
- माई के दरबार में दोस्ती की अनूठी तस्वीर: पीताम्बरा पीठ में आमने-सामने हुए आशुतोष तिवारी-कांग्रेस नेता, गर्मजोशी से मिले गले
- लव ट्रायंगल में दिनदहाड़े हत्या: गर्लफ्रेंड को रोकने चलती कार पर चढ़ा युवक, आरोपी ने गिरने के बाद रौंदा, मौके पर हुई मौत, देखें VIDEO…
- नशे पर तगड़ा प्रहार: भोपाल रेलवे स्टेशन में DRI ने पकड़ी 7.5 करोड़ की ड्रग्स, चार नाइजीरियन और एक इंडियन गिरफ्तार

