Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर और बहरोड़ स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट हायर सेकेंड्री स्कूल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां सामने आईं, जिससे मंत्री नाराज दिखे। सुबह की प्रार्थना के समय 10 शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिसमें प्रिंसिपल अनिल कुमार देवरिया भी शामिल थे, जो पिछले चार दिनों से बिना सूचना छुट्टी पर थे।

इंचार्ज ऋषि राज वर्मा ने बताया कि प्रिंसिपल का गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ है और वे बेड रेस्ट पर हैं, जबकि एक शिक्षक मेडिकल लीव पर है। लेकिन बाकी आठ शिक्षकों की अनुपस्थिति की कोई औपचारिक सूचना नहीं थी। मंत्री ने खेल सामग्री की जांच में भी लापरवाही पाई। मार्च में मिला खेल सामान अब तक खोला तक नहीं गया था। क्रिकेट बैट और विकेट प्लास्टिक के, बैडमिंटन नेट और रस्सी कूदने की रस्सी खराब प्लास्टिक की, साथ ही स्टॉपवॉच और वजन मशीन भी खराब मिलीं। नाराजगी जताते हुए दिलावर ने सवाल उठाया कि बच्चों के लिए इतनी निम्न गुणवत्ता का सामान क्यों खरीदा गया।
इसके अलावा, स्टॉक रजिस्टर में दर्ज 182 किताबों के मुकाबले 2000 किताबों का वितरण दिखाया गया, जो गंभीर अनियमितता को दर्शाता है। 23 अगस्त को स्कूल पहुंची मुफ्त किताबें अब तक बच्चों तक नहीं पहुंचीं। कक्षा की हाजिरी रजिस्टर शिक्षक की अलमारी में बंद मिले, और प्रिंसिपल के घर से कैश बुक बरामद हुई, जिसकी पुष्टि उन्होंने फोन पर की।
निरीक्षण के दौरान विराटनगर के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) खेत पर मिले, जिनका फोन घर पर छूट गया था। मंत्री ने उनकी इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
