Rajasthan News: राजस्थान के गांवों और शहरों से जुड़ी एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी मरुधरा में बुनियादी सुविधाओं को लेकर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-6) की ताजा रिपोर्ट ने कई कड़वे सच सामने ला दिए हैं।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि राज्य में पानी का संकट कम होने के बजाय और बढ़ गया है। वहीं दूसरी तरफ, डिजिटल दुनिया में महिलाओं ने लंबी छलांग लगाई है। इसके अलावा राजस्थान में करीब 15.5 फीसदी महिलाएं आज भी अपने स्वास्थ्य, इलाज या मायके-रिश्तेदारों के घर जाने जैसे जरूरी फैसले खुद नहीं ले पाती हैं। देश के बाकी राज्यों का औसत देखें तो यह आंकड़ा 11 फीसदी है। मतलब साफ है कि राजस्थान इस मामले में देश के बाकी हिस्सों से काफी पीछे है।
चिंता की बात यह है कि साल 2019-21 की रिपोर्ट के मुकाबले इस बार हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ गए हैं। देश में आंध्र प्रदेश के बाद राजस्थान इस मामले में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। जयपुर के कई समाजशास्त्रियों का मानना है कि इसके पीछे पुरानी रूढ़िवादी सोच एक बड़ी वजह है।
राहत की बात यह है कि बिजली के मामले में ग्राफ सुधरा है। राज्य के करीब 98.4 फीसदी घरों तक बिजली का कनेक्शन पहुंच चुका है। हालांकि इस रिपोर्ट की मानें तो राजस्थान में बिजली तो आ गई, लेकिन प्यास बुझाने के लिए साफ पानी का इंतजाम अब भी अधूरा है। प्रदेश में करीब 4.8 फीसदी घरों में आज भी पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। पिछले सर्वे में यह आंकड़ा 3.5 फीसदी था, जो अब बढ़ गया है।
इन सब के बीच एक बेहद सुखद खबर भी आई है। पिछले सर्वे में जहां सिर्फ 36.9 फीसदी महिलाएं ही इंटरनेट का इस्तेमाल करती थीं, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 66.3 फीसदी तक पहुंच गया है। यानी अब करीब 34 फीसदी महिलाएं ही ऐसी बची हैं जो इंटरनेट से दूर हैं।
पुरुषों की बात करें तो 80.5 फीसदी पुरुष इंटरनेट चला रहे हैं। सूत्रों की मानें तो गांवों में स्मार्टफोन पहुंचने और सस्ते डेटा की वजह से यह बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
पढ़ें ये खबरें
- iPhone 18 series launch: Apple ने पेश किया फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
- सिर्फ 200 रुपये के लिए खूनी विवाद, उधार के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद


