Rajasthan News: अजमेर की आनासागर झील से बुधवार सुबह तीन साल की बच्ची का शव मिलने पर शहर स्तब्ध रह गया। पुलिस जांच में जो सामने आया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया अपनी ही मां ने मासूम की हत्या कर दी।

प्रेम प्रसंग से बिखरा परिवार
पुलिस के मुताबिक अंजलि उर्फ प्रिया अपने पति और बेटी के साथ वाराणसी में रहती थी। वहीं उसके मकान मालिक अल्केश गुप्ता से उसका अवैध संबंध बन गया। जब पति को सच्चाई पता चली और उसने विरोध किया तो अंजलि बेटी को लेकर घर छोड़कर अल्केश के साथ रहने लगी। दोनों अजमेर आ गए और लिव-इन में किराए के मकान पर रहने लगे। लेकिन यहां भी हालात बिगड़ते चले गए। पति फोन पर झगड़े करता था और अल्केश के साथ भी खर्च व तालमेल को लेकर विवाद बढ़ने लगे। लगातार तनाव झेल रही अंजलि टूटने लगी।
लोरी सुनाकर मौत की नींद
मंगलवार देर रात अंजलि ने अपनी बेटी काव्या उर्फ आरू को पालकी में बैठाकर आनासागर झील ले गई। पुलिस के मुताबिक उसने बच्ची को गोद में लोरी सुनाकर सुलाया और फिर गहरी नींद में होने पर झील के पानी में धकेल दिया। मासूम चीख भी नहीं पाई और उसकी जान चली गई।
सुबह मिला शव, CCTV से खुली पोल
बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने झील में बच्ची का शव देखा तो तुरंत पुलिस को खबर दी। शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें बच्ची अपनी मां के साथ दिखी। तस्वीरें वायरल कर पहचान कराई गई और अंजलि को हिरासत में लिया गया।
आरोपी मां ने किया गुनाह कबूल
पूछताछ में अंजलि ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पति और लिव-इन पार्टनर दोनों से रोजाना होने वाले झगड़ों और मानसिक दबाव की वजह से उसने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने अंजलि को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
