Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित एआई (AI) जनरेटेड फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बीजेपी की शिकायत पर कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के बेटे और NSUI से जुड़े कार्तिकेय भारद्वाज के खिलाफ सांगानेर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

शिकायत बीजेपी जयपुर शहर के प्रवक्ता और अधिवक्ता खेमचंद शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कार्तिकेय भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एआई से तैयार किया गया भ्रामक वीडियो पोस्ट किया, जो प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है और लोगों को गुमराह करने वाला है।
परिवाद के मुताबिक, कार्तिकेय ने सोशल मीडिया पर Modi Got Latent नाम से एक पेज बनाकर कथित AI वीडियो अपलोड किया। वीडियो में जयपुर में Modi Got Latent शो शुरू होने जैसी भ्रामक जानकारी दिखाई गई, जिससे लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, कार्तिकेय भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर दो विवादित वीडियो पोस्ट किए थे। पहले वीडियो में Modi Got Talent Coming Soon लिखा था। वहीं दूसरा वीडियो, जिसे 2 जून को पोस्ट किया गया, कथित तौर पर AI और डीपफेक तकनीक से तैयार किया गया था।
इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्तिकेय भारद्वाज के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए दिखाया गया है। वीडियो के जरिए कार्तिकेय ने NEET परीक्षा विवाद और देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हुए जवाबदेही की मांग की थी।
पुलिस कर रही डिजिटल जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मुहाना थाना प्रभारी गुरभूपेंद्र सिंह को सौंप दी है। फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट, संबंधित अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 2nd T20I: भारत ने 67 गेंद बाकी रहते जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, शेफाली वर्मा ने जड़ा अर्धशतक, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
- ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे ADM सीबी प्रसाद
- हथियार के साथ रील बनाना पड़ा भारी, अस्पताल से सीधे जेल पहुंची युवती, कट्टा लहराकर सोशल मीडिया पर फैलाई दहशत
- भारत में ग्लोबल रिलीज से पहले आएगी ‘Avengers: Doomsday’, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- अंकिता भंडारी हत्याकांड: भारी लापरवाही पर LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड, आखिर क्या थी वो बड़ी चूक?
