Rajasthan News: राजस्थान के कोटा शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार देर रात भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने स्टेशन इलाके स्थित अतीक के नॉनवेज रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग कर दी। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोलीबारी में रेस्टोरेंट में बैठे बंटी नामक युवक के हाथ में छर्रा लग गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाश हथियारों के साथ घुसे
रेस्टोरेंट संचालक अतीक ने पुलिस को बताया कि गुड्डू कबाड़ी का बेटा गोलू अपने साथियों सद्दाम और सलमान के साथ हथियार लेकर पहुंचा। उनके पास बंदूक, लोहे की रॉड और पाइप थे। आते ही उन्होंने अतीक पर बंदूक तान दी और हमला करने लगे। अतीक और उसके साथियों ने डटकर मुकाबला किया, जिसके बाद बदमाश भाग खड़े हुए। इस दौरान दो राउंड फायरिंग हुई एक गोली फ्रिज पर लगी, जबकि दूसरी के छर्रे से बंटी घायल हुआ।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की खबर मिलते ही भीमगंजमंडी थाना पुलिस और डिप्टी गंगासहाय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह बदमाश अचानक घुसकर हंगामा करते हैं। अतीक ने बताया कि आरोपियों से उनका दो महीने पहले भी विवाद हो चुका है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘हर घर जल’ योजना में 3.85 करोड़ का गबन! पहली ही टेस्टिंग में ढह गई थी 30 फीट ऊंची टंकी, BJP नेता समेत 4 पर EOW की FIR
- NSE IPO Listing Today : शेयर बाजार में NSE की धमाकेदार एंट्री? IPO निवेशकों को मिला इतना लिस्टिंग गेन
- सियासी चौपाल: हरियाणा में कल किसने क्या कहा, किसने किसे घेरा? हुड्डा के ‘भिड़ जा’ से लेकर BJP के संगठन फेरबदल तक
- Gold Price Outlook 2026 : सोना 5000 डॉलर के पार जाएगा, जानिए एक्सपर्ट ने क्यों चौंकाया ?
- जंगल में बवाल! ग्रामीणों ने वन विभाग से की झूमाझटकी, अतिक्रमण की जांच करने पहुंची थी टीम

