Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने इस दीपावली पर एक अनोखी पहल की है। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पहली बार दीपोत्सव से पहले सौंदर्यकरण, रंग-रोगन और लाइटिंग की जाएगी।

18 अक्टूबर तक पूरे होंगे मरम्मत और पेंटिंग के काम
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक सभी 65 हजार सरकारी स्कूलों में मरम्मत और रंग-रोगन का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद दीपावली तक स्कूलों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा।
15 हजार से 2 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद
शिक्षा विभाग ने इस अभियान के लिए स्कूलों को 15 हजार से 2 लाख रुपए तक की राशि मंजूर की है। राशि का निर्धारण स्कूल के आकार और मरम्मत जरूरतों के आधार पर किया गया है।
तय रंग और नियम
दिलावर ने बताया कि प्रत्येक सरकारी स्कूल को निर्धारित रंगों में ही रंगा जाएगा
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय: हल्का पीला रंग
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय: हल्का गुलाबी रंग
उन्होंने कहा कि यह कदम स्कूलों की एकरूपता और सुंदरता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। साथ ही कार्य के दौरान राजस्थान लोक उपापन पारदर्शिता अधिनियम 2012 और सामान्य वित्तीय लेखा नियम 2013 का पालन अनिवार्य रहेगा।
दीपावली पर नया रूप
यह पहली बार होगा जब प्रदेश के सरकारी स्कूल दीपावली पर रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे। सरकार का मानना है कि इससे स्कूलों में सकारात्मक माहौल बनेगा और विद्यार्थियों में गर्व और अपनापन की भावना बढ़ेगी।
पढ़ें ये खबरें
- CG Suspended : 8 पंचायत सचिव सस्पेंड, 1.19 करोड़ के अनियमित भुगतान पर कार्रवाई
- CG Crime News : मितानिन प्रेरक की हत्या का खुलासा, PM आवास की राशि के विवाद में आरोपी ने दिया था वारदात को अंजाम
- लोकायुक्त का छापा: आयुष कार्यालय की महिला कर्मचारी ने मांगी 10 हजार की रिश्वत, पैसे लेने पति को चौराहे पर किया खड़ा, टीम ने किया गिरफ्तार
- सीएम योगी करेंगे ‘वन एवं अर्थव्यवस्थाएं’ विषयक राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन, ‘अरण्य समागम’ का आयोजन
- VIDEO : कुएं में गिरा भालू, वन विभाग ने सीढ़ी की मदद से निकाला बाहर
