Rajasthan News: जोधपुर में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला, जब दो विदेशी महिला पर्यटकों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इस घटना ने नगर निगम की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लगातार दो हमले, पर्यटकों में दहशत
मंगलवार को जोधपुर घूमने आईं दो विदेशी महिला पर्यटकों को आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। पहली घटना पचेटिया हिल्स इलाके में हुई, जहां एक पर्यटक के पैर में कुत्ते ने काट लिया। कुछ घंटों बाद, दूसरी घटना तूरजी का झालरा के पास घटी, जहां एक और महिला पर्यटक पर हमला हुआ।
स्थानीय लोगों ने निभाई जिम्मेदारी
हमले के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, कुत्तों को भगाया और महिला को अस्पताल पहुंचाया। नवचौकिया हॉस्पिटल में इलाज के बाद पर्यटकों को छुट्टी दे दी गई।
नगर निगम की लापरवाही उजागर
जोधपुर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पहले भी चिंता का विषय रही है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा खतरे में है। नगर निगम के पास समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं है। इससे पहले भी कई बार शिकायतें, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अब सवाल यह है कि क्या नगर निगम इस गंभीर समस्या पर ध्यान देगा या फिर शहर में आवारा कुत्तों का खतरा और बढ़ेगा? प्रशासन को चाहिए कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए।
पढ़ें ये खबरें
- बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दिया जनसंपर्क बढ़ाने का संदेश
- करनाल में धान खरीद को लेकर प्रशासन सख्त, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ही चलेगी कंबाइन
- लापरवाही पड़ी भारी : विसर्जन के दौरान डूबने से नाबालिग की मौत… 8 साल की बच्ची नाला में बही… तेज बहाव में फंसी कार
- Asian Games 2026: भारत की बेटियों के बाद बेटों ने भी कबड्डी में जीता गोल्ड, रोमांचक फाइनल में ईरान को 40-34 से दी शिकस्त
- करनाल में वाहन चोरों पर CIA-1 का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी की बाइक बरामद

