Rajasthan News: जयपुर. एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गिरफ्तार पीएसओ राजकुमार ने बेटे के लिए मोटी रकम देकर पेपर खरीदा था। सूत्रों के अनुसार राजकुमार पूर्व में भी एक मंत्री का पीएसओ रह चुका है। वर्ष 2008 में उक्त मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के लाइजनिंग अधिकारी कुंदन पाण्ड्या से उसकी मुलाकात हुई थी।

कुंदन की बाबूलाल कटारा (पूर्व आरपीएससी सदस्य) से पहचान थी, जिससे पेपर मिलने की जानकारी राजकुमार को थी। उसने कुंदन से बेटे भरत के लिए सौदा तय किया। रकम कितनी दी गई, इस संबंध में एसओजी पूछताछ कर रही है। पेपर लेने के बाद एसआइ बने रविन्द्र को राजकुमार ने पेपर उपलब्ध कराया था। रविन्द्र सीकर पुलिस लाइन से भागने के बाद लगातार ठिकाने बदल रहा है और एसओजी उसकी तलाश कर रही है।
पेपर लीक मामले में गिरफ्तार एसआइ सत्येन्द्र यादव भी 2014 से 2023 तक एक मंत्री के आवास पर गार्ड, अन्य मंत्री और एक विधायक का पीएसओ रह चुका है। बाद में उसका चयन एसआई में हुआ था।
पढ़ें ये खबरें
- किशनपुर स्कूल में चोरी: ताला तोड़कर दो लैपटॉप और एक टैब उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस
- सिंगरौली: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रख खुटार–रजमिलान मार्ग किया जाम
- जालंधर में बेकाबू टाटा ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंचा, टाटा ऐस से जोरदार टक्कर; 13 लोग घायल
- Bihar Top News 03 September 2026: 13 जिलों में बाढ़- 8 नदियां उफान पर, स्कूल की छात्राओं से रेप टीचर्स ने बनाए अश्लील वीडियो
- Vadodara News: BJP नेता से मेडिकल एडमिशन के नाम पर 55 लाख की ठगी, 5 लोगों पर FIR



